Chikheang Publish time 2026-2-19 08:26:43

Sri Lanka vs Zimbabwe: शीर्ष स्थान हासिल करना श्रीलंका का लक्ष्य, कोलंबो में आज जिम्बाब्वे से भिड़ंत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/sri-lanka-cricket-team-1771470152554_m.webp
SL vs ZIM: श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाएगा



डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। SL vs ZIM T20 World Cup 2026। पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम आज यानी 19 फरवरी को जब टी-20 विश्व कप के मैच में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पाना होगा। श्रीलंका ने स्थानीय परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए ओमान और आयरलैंड को हराया और फिर आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर खुद को खिताब के एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है।

दूसरी ओर जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी अप्रत्याशित जीत और खराब मौसम की बदौलत पहली बार सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था जिससे उसे एक अंक मिला। इससे ऑस्ट्रेलिया की आगे बढ़ने की उम्मीद पर पानी फिर गया। दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम सुपर आठ के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी।
औपचारिक मुकाबले में कनाडा से भिड़ेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान और कनाडा गुरुवार को अपने अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगे तो दोनों टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत कर एक मजबूत छाप छोड़ना चाहेंगी। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गए यादगार डबल सुपर ओवर मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।
श्रीलंका और जिबाब्वे के बीच मुकाबला आज कोलंबो में

वेस्टइंडीज एक दशक बाद टी-20 विश्व कप में बेहद मजबूत टीम के रूप में नजर आ रही है। वह टूर्नामेंट के प्रथम तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ पहला टी-20 विश्वकप खेल रही इटली ने तीन में से दो मैच हारने के बावजूद अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।

गुरुवार को दोनों टीमें ईडन गार्डेंस स्टेडियम में भिड़ेंगी। विंडीज को सुपर आठ में भारत, दक्षिण अफ्रीका व मौजूदा टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया को हरा चुकी जिंबाब्वे से लोहा लेना है इसलिए वह जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। इटली पर जीत के साथ वह ग्रुप ‘सी ‘ से टेबल टापर भी बनना चाहेगी। वहीं इटली टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करके घर लौटने की कोशिश करेगी। इटली ने इससे पहले नेपाल को हराया था। इंग्लैंड के विरुद्ध पिछला मैच हारने पर भी इटली ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें- \“हमारी टीम सभी...,\“ नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने भरी हुंकार; सुपर-8 से पहले सभी टीमों को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- IND vs NED: अभिषेक \“शून्य\“ शर्मा, भारतीय ओपनर की फॉर्म बनी चिंता का विषय; शर्मनाक क्‍लब में दर्ज हो गया नाम
Pages: [1]
View full version: Sri Lanka vs Zimbabwe: शीर्ष स्थान हासिल करना श्रीलंका का लक्ष्य, कोलंबो में आज जिम्बाब्वे से भिड़ंत