LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

नोएडा में बरकत और रहमत के महीने रमजान की शुरुआत, पहला रोजा रखा गया; बाजारों में छाई रौनक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/ramzan-noida-1771473510660-1771473542316_m.webp

सेक्टर- 8 स्थित जामा मस्जिद के बाहर खरीदारी करते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता नोएडा। रमजान के महीने की शुरुआत हो गई। चांद दिखने के बाद रोजेदारों भोर में सहरी कर पहला रोजा रखा। सुबह 3 से 4 बजे के बीच सहरी के बाद पूरे दिन रोजा रखा जाएगा। शाम को इफ्तार किया जाएगा। इफ्तार के बाद मस्जिदों में विशेष तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।

शहर में रमजान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में सेवइयां, खजूर और इफ्तार से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। रमजान से पूर्व ही मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।रोजेदारों का कहना है कि रमजान आत्मशुद्धि, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करता है।

जामा मस्जिद सेक्टर-8 के कारी नाजिम इमाम ने बताया कि रमजान बरकत और रहमत का महीना है। यह महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बार रोजेदारों को लगभग 13 से 14 घंटे का रोजा रखना होगा।

इसी क्रम में नूरानी जामा मस्जिद, मकनपुर काॅलोनी सेक्टर-62, साबरी मदीना मस्जिद, खोड़ा काॅलोनी सेक्टर-62, फिरदौस मस्जिद, अनिल विहार सेक्टर-62, मदीना मस्जिद, सेक्टर-9, अजमेरी मस्जिद, सेक्टर-62, नोएडा मरकज मस्जिद, सेक्टर-108 और जामा मस्जिद, सेक्टर-18 में भी विशेष साफ-सफाई और सजावट की गई है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 60 करोड़ की जमीन से हटा अवैध कब्जा, भनौता गांव में जमकर गरजा बुलडोजर
Pages: [1]
View full version: नोएडा में बरकत और रहमत के महीने रमजान की शुरुआत, पहला रोजा रखा गया; बाजारों में छाई रौनक