cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

UPSC CAPF 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन टला, नई आवेदन डेट्स की घोषणा जल्द

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/UPSC-CAPF-2026-1771474307582_m.webp

UPSC CAPF 2026 Notification



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2026 की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए झटका है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 18 फरवरी को जारी कर आवेदन शुरू किये जाने थे लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। वेबसाइट पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक भर्ती के लिए नई डेट्स की घोषणा जल्द ही यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी।
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम के लिए पात्रता

[*]इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
[*]न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
[*]आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

किन पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न फोर्सेज- BSF, CRPF, CISF, ITBP एवं SSB में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की संख्या नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करनी होगी। आवेदन स्वयं ही किया जा सकता है जिसके लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

[*]यूपीएससी सीएपीएफ एसी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।
[*]होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR करना होगा।
[*]इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूरा करना होगा।
[*]फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करनी होगी।
[*]फॉर्म को सबमिट करना होगा।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/UPSC-CAPF-2026-notification-1771474423897.jpg

पिछले वर्ष के अनुसार आवेदन के साथ उम्मीदवारों को फीस 200 रुपये जमा करनी होगी जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। एससी/ एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षा विभाग में परिचारी के 45 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती, एजुकेशन मिनिस्टर सुनील कुमार ने किया एलान
Pages: [1]
View full version: UPSC CAPF 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन टला, नई आवेदन डेट्स की घोषणा जल्द