deltin33 Publish time 2026-2-19 10:56:19

Uttarakhand Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/nainital-weathr-1771478067875_m.webp



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। फरवरी मध्य तक तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी महसूस की जाने लगी थी। लेकिन बुधवार से मौसम ने करवट बदल ली है। तराई-भाबर क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन तपिश नहीं होने की वजह से गर्मी से राहत महसूस की गई।

वहीं गुरुवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। कई इलाकों में बारिश जारी रही। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम अपडेट

[*]नैनीताल में सुबह बूंदाबांदी। घने बादल छाए।
[*]रुद्रपुर में मौसम साफ धूप खिली।
[*]पिथौरागढ़ में रिमझिम बारिश हो रही है और उच्च हिमालय में हिमपात शुरू।
[*]चंपावत में सुबह तेज़ हवा संग बूंदाबांदी हुई। अब बादल छाए हैं। ठंड में बढ़ोतरी।
[*]रानीखेत व आसपास रिमझिम वर्षा।
[*]अल्मोड़ा जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। रिमझिम वर्षा का दौर जारी है। वर्षा के साथ ही सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गयी है।कृषि विज्ञानी डॉ बी एम पांडे ने वर्षा को रबी की फसल के लिए बेहतर बताया है। मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में अब तक 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के पारे में मंगलवार की अपेक्षा 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 20 से 22 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 23 फरवरी से फिर मौसम करवट बदल सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

यह भी पढ़ें- Snowfall Alert: बागेश्वर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड; होगी बर्फबारी
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड