cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

लव लाइफ में बढ़ रही है कड़वाहट? ब्रेकअप की नौबत आने से पहले ऐसे संभालें बिगड़ती बात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/relationship-issues-1771476905382_m.webp

रिलेशनशिप को टॉक्सिक होने से बचाने के 5 तरीके (Image Source: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको वो दौर याद है जब उनके मैसेज की एक \“टिंग\“ आवाज सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी? और आज... आज उसी फोन को देखकर घबराहट होती है कि कहीं फिर कोई झगड़ा न शुरू हो जाए। जब दो लोगों के बीच की आरामदायक खामोशी \“अजीब चुप्पी\“ में बदल जाए और छोटी-छोटी बातें जंग का मैदान बनने लगें, तो दिल का डरना लाजमी है। आइए जानते हैं इसकी वजह और सुधार के तरीके।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Toxic-relationship-1771479287568.jpg

(Image Source: Freepik)
बातचीत की कमी

रिश्ते में कड़वाहट की सबसे बड़ी वजह होती है \“कम्युनिकेशन की कमी\“। जब हम नाराज होते हैं, तो अक्सर \“साइलेंट मोड\“ पर चले जाते हैं। हमें लगता है कि पार्टनर खुद समझेगा, लेकिन यहीं गलती होती है। खामोशी गलतफहमियों को जन्म देती है। अपने साथी को बैठाएं और बिना गुस्सा किए शांत मन से बताएं कि आपको किस बात का बुरा लगा है। याद रखें, बात करने से ही बात बनती है।
ईगो है बड़ी वजह

दूसरी सबसे बड़ी समस्या है \“ईगो\“। अक्सर लड़ाई इस बात पर नहीं होती कि “क्या सही है“, बल्कि इस पर होती है कि “कौन सही है“। अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो “मैं“ को छोड़कर “हम“ पर ध्यान दें। अगर गलती आपकी है, तो माफी मांगने में छोटा महसूस न करें। एक छोटा-सा “सॉरी“ बड़े से बड़े झगड़े को खत्म कर सकता है।
पुरानी यादों का लें सहारा

रिश्ते को तरोताजा रखने के लिए \“पुरानी यादों\“ का सहारा लें। याद करें कि आपने डेटिंग की शुरुआत में एक-दूसरे के लिए क्या-क्या किया था। क्या अब वो सब बंद हो गया है? इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने जाएं या घर पर ही साथ में डिनर करें। एक-दूसरे को समय देना किसी भी शिकायत को दूर करने की सबसे अच्छी दवा है। पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आज भी आपके लिए उतने ही खास हैं।

यह समझना जरूरी है कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता। हर किसी में कमियां होती हैं। अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश करने के बजाय, उन्हें वैसे ही अपनाएं जैसे वे हैं। थोड़ा धैर्य और थोड़ी समझदारी आपके टूटते हुए रिश्ते को फिर से प्यार से भर सकती है। आज ही पहल करें, क्योंकि प्यार में झुकना हारना नहीं, बल्कि जीतना है।

यह भी पढ़ें- Relationship में प्यार जरूरी है, मगर इन 3 चीजों की अनदेखी भी बुझा सकती है रिश्ते की लौ

यह भी पढ़ें- किसी और को चाहने से पहले कर लें खुद से प्यार, यहां पढ़ें Self Love के 6 जादुई ट्रिक्स
Pages: [1]
View full version: लव लाइफ में बढ़ रही है कड़वाहट? ब्रेकअप की नौबत आने से पहले ऐसे संभालें बिगड़ती बात