LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाली महिला को जान से मारने की धमकी, फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट हड़पने की कोशिश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Jagran-News-(521)-1771479349439_m.webp

सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाली महिला को धमकी। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-35 स्थित अशोका एनक्लेव मेन के प्लॉट नंबर 71 को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने एसीपी ओल्ड की जांच और डीसीपी सेंट्रल की अनुमति के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरके पुरम नई दिल्ली निवासी माला कुमारी शर्मा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पति विनय कुमार शर्मा के साथ वर्ष 1992 में उक्त प्लॉट खरीदा था, जिसकी विधिवत रजिस्ट्री उनके नाम पर है।
अदालत का दरवाजा खटखटाया

वर्ष 2005 में सराय ख्वाजा निवासी अमन गोयल ने कथित रूप से अवैध दस्तावेज बनाकर इस प्लॉट को हड़पने का प्रयास किया, जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामला लोअर कोर्ट, सेशन कोर्ट और हाई कोर्ट से होते हुए 12 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां फैसला माला कुमारी शर्मा के पक्ष में आया और मालिकाना हक उन्हें दिया गया।

इसके बाद उन्होंने जिला अदालत में कब्जा दिलाने के लिए एग्जिक्यूशन याचिका दायर की। शिकायत के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में हार के बाद अमन गोयल ने जितेंद्र पाराशर नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश रची।

आरोप है कि दोनों ने पांच जनवरी 2023 की तारीख दर्शाते हुए प्लॉट की खरीद-फरोख्त के फर्जी एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज तैयार कर लिए और फुल एंड फाइनल पेमेंट दिखा दी। जबकि कथित खरीददार को पता था कि अमन गोयल को प्रापर्टी बेचने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग को भगाकर पैदा किए दो बच्चे, फिर की हत्या; फरीदाबाद कोर्ट ने आरोपी को POCSO में 10 साल की सजा सुनाई

माला कुमारी शर्मा ने बताया कि वह अपने केस के सिलसिले में फरीदाबाद जिला न्यायालय आती रहती हैं और आरोपी लगातार उन पर दबाव बनाकर केस न लड़ने के लिए डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाली महिला को जान से मारने की धमकी, फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट हड़पने की कोशिश