मेक इन इंडिया AI सुपरकम्प्यूटर बनाने के बाद भागे इस कंपनी के शेयर, 2 दिन में 16% की तेजी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/AI-SHARES-1771479567934_m.webpसांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे \“इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट\“ (India AI Impact Summit) के बीच नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयरों में लगातार जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस शेयर ने लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी दिखाई है और 7 फीसदी तक उछल गया है, बुधवार को भी यह शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तूफानी तेजी इसलिए आई है क्योंकि कंपनी ने एनवीडिया द्वारा संचालित \“मेक इन इंडिया\“ एआई सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किए हैं।
सबसे छोटा AI सुपरकम्प्यूटर लॉन्च
भारत का एआई सुपरकंप्यूटर (AI Supercomputer) टायरोन कैमररो जीबी200 सिस्टम और पेटास्केल पर्सनल कंप्यूट सिस्टम टायरोन कैमररो स्पार्क है। टायरोन कैमररो स्पार्क (Tyrone Camarero Spark) दुनिया के सबसे छोटे एआई सुपरकंप्यूटरों में से एक है, नेटवेब ने टायरोन कैमररो स्पार्क के लॉन्च के साथ भारत के लिए एआई कंप्यूटिंग की एक नई कैटेगरी का एलान किया है।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “यह एनवीडिया ब्लैकवेल जीपीयू, एनवीडिया ग्रेस सीपीयू, एनवीडिया नेटवर्किंग, एनवीडिया CUDA-X लाइब्रेरी और एनवीडिया एआई सॉफ्टवेयर स्टैक को मिलाकर भारत में लाखों एआई डेवलपर्स की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एजेंटिक और फिजिकल एआई विकास को गति देता है।“
6 से 12 महीने में शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 70 फीसदी तक रिटर्न दिया है, जबकि एक साल के अंदर यह स्टॉक 140 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।
ये भी पढ़ें- फिर बढ़ने लगे साबुन, शैम्पू-तेल समेत रोजमर्रा की चीजों के दाम, डाबर-HUL ने इतना किया इजाफा; क्या है वजह?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Pages:
[1]