Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

रमजान के महीने में सऊदी अरब में इतना पहुंचा सोने-चांदी का दाम, चेक करें भारत से कम या ज्यादा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/gold-silver-price-in-saudi-arab-1771479898602_m.webp

सऊदी अरब में कितना है सोने-चांदी का दाम?



नई दिल्ली। अन्य देशों की तरह सऊदी अरब में भी सोने-चांदी की खरीदारी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, जहां लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए इन कीमती धातुओं में निवेश करते हैं। सऊदी अरब के बाजार में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक बाजार के अनुसार तय होती हैं, और वहां के निवेशक इन धातुओं की खरीदारी करने के लिए उत्सुक रहते हैं।
सऊदी अरब के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में चांदी की खरीदारी बढ़ा दी है, जो इसकी बढ़ती औद्योगिक मांग को दर्शाता है। सऊदी अरब के बाजार में सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जो निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। अब जबकि रमजान का महीना शुरू हो चुका है, तो वहां सोने-चांदी का दाम कितना है, आइए जानते हैं।
कितना है सोने का दाम?

19 फरवरी को सऊदी अरब में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 6160 सऊदी रियाल है। इस समय एक रियाल 24.28 रुपये के बराबर है। ऐसे में 6160 रियाल भारतीय करेंसी में 149594.27 रुपये बनते हैं। भारत में इस समय 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,51,584 रुपये है। यानी 24 कैरेट गोल्ड सऊदी अरब के मुकाबले भारत में थोड़ा महंगा है।
22 कैरेट सोने का रेट कितना?

बात 22 कैरेट सोने की कीमत की करें तो सऊदी अरब में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट आज 5660 रियाल है, जो कि भारतीय करेंसी में 1,374,51.88 रुपये बनते हैं। वहीं भारत में यही रेट 1,38,851 रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड भी भारत में थोड़ा सा महंगा है।
चांदी की कीमत कितनी?

सऊदी अरब में एक किलो चांदी की कीमत आज 9,398.63 रियाल है, जो भारतीय करेंसी में 2,28,243.70 रुपये बनते हैं। वहीं भारत में चांदी का भाव आज 2,36,798 रुपये है। यानी सोने के अलावा चांदी भी भारत में महंगी है।
टॉप 10 ग्लोबल कंज्यूमर में से एक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब सोने के टॉप 10 ग्लोबल कंज्यूमर में से एक है, जिसकी सालाना खपत लगभग 65 टन है, जो खास तौर पर 21-कैरेट ज्वेलरी के लिए मजबूत कल्चरल, वेडिंग और इन्वेस्टमेंट डिमांड की वजह से है।
2024 में इसकी गोल्ड बुलियन और सिक्कों की खरीद 15.4 टन के हाई पर पहुंच गई, जो चार साल के अपट्रेंड को दिखाता है। इन्वेस्टमेंट में बढ़ती दिलचस्पी के साथ, चांदी को तेजी से एक स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्रियल एसेट के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में सोने-चांदी का दाम कितना? भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा; चेक करें रेट
Pages: [1]
View full version: रमजान के महीने में सऊदी अरब में इतना पहुंचा सोने-चांदी का दाम, चेक करें भारत से कम या ज्यादा