LHC0088 Publish time 2026-2-19 11:57:32

होली पर पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/holi-1771483424714_m.webp

होली 2026: पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर से चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत।



जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पुणे, मुंबई लोकमान्य तिलक, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश व मध्य भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार जरूरत के अनुसार आगे भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

रेलवे के ओर से जारी सूचना के अनुसार पुणे से दानापुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। 01481/01482 और 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे मार्ग पर डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। इनमें से एक ट्रेन सप्ताह में दो दिन जबकि दूसरी प्रतिदिन चलेगी। इससे महाराष्ट्र से बिहार जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

इसी क्रम में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक प्रतिदिन चलेगी, जो डीडीयू, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक से समस्तीपुर के लिए भी 01043/01044 स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों के लिए रक्सौल-लोकमान्य तिलक और सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की गई है। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और डीडीयू होते हुए चलेंगी। वहीं राजस्थान के यात्रियों के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 04731/04732 चलाई जाएगी, जो गोरखपुर और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेगी।

इसके साथ ही अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया गया है। ये ट्रेनें अपने पुराने समय और ठहराव के अनुसार मार्च के अंत तक संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और आवश्यकता पड़ने पर और भी ट्रेनों का संचालन किया
Pages: [1]
View full version: होली पर पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें