deltin33 Publish time 2026-2-19 12:27:08

UPSC CSE 2026: IAS बनने का है सपना तो जल्द कर लें अप्लाई, 24 फरवरी है सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/UPSC-CSE-2026-1771484900907_m.webp

UPSC CSE 2026 Online Form



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में आईएएस का पद सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है और लाखों युवा IAS बनने की चाह के चलते प्रतिवर्ष यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम में लाखों युवा भाग लेते हैं। अगर आप भी आईएएस की तैयारियों में लगे हैं और अभी तक UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। सीएसई प्रीलिम एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 फरवरी निर्धारित है।
फॉर्म भरने से पहले ही पात्रता कर लें चेक

यूपीएससी सीएसई एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।
100 रुपये फीस

फॉर्म भरने के लिए यूपीएससी की ओर से एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं जिससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

[*]यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
[*]होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
[*]इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
[*]फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
[*]फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/UPSC-CSE-2026-notification-1771485001155.jpg

[*]UPSC CSE 2026 Application Form Link
[*]नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

इस बार 933 पदों पर होंगी नियुक्तियां

यूपीएससी की ओर से इस बार कुल 933 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयन प्रीलिम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC IFS Vacancy 2026: यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई
Pages: [1]
View full version: UPSC CSE 2026: IAS बनने का है सपना तो जल्द कर लें अप्लाई, 24 फरवरी है सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट