कौशांबी में मां और दो बेटियों ने चूहे मारने वाली दवा खा ली, हालत गंभीर; घरेलू कलह से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Kaushambi-Woman-and-Two-Daughters-Attempt-Suicide-1771485265014_m.webpकौशांबी के पश्चिम शरीरा में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली अंजू देवी व उसकी बेटियां कमला देवी और विमला देवी। जागरण
जागरण संवाददाता कौशांबी। देवर से रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से नाराज एक महिला ने बुधवार रात अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। महिला और उसकी बेटियों की हालत बिगड़ती देख स्वजन अवाक रह गए। आनन-फानन तीनों को इलाज के चंपहा बाजार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात आरोपित देवर को हिरासत में ले लिया है।
11 वर्ष पूर्व पति की भी जहर खाने से हुई थी मोत
बताया जाता है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव निवासी मेरीलाल सरोज की मौत 11 वर्ष पूर्व जहर खाने से हुई थी। तब से दिनेश कुमार सरोज अपनी बहन अंजू देवी का देखरेख कर रहा था। अंजू देवी बेटियों 18 वर्षीया कमला देवी और 16 वर्षीया विमला देवी के साथ रह मजदूरी करती है। बताया जाता है कि अंजू का देवर नाइ उर्फ छोटू से रुपये के लेनदेन का विवाद है। बुधवार रात भी इसी विवाद को लेकर देवर-भाभी के बीच झगड़ा हुआा।
निजी अस्पताल में मां-बेटियों का हो रहा इलाज
देवर से झगड़े से नाराज अंजू ने घर में रखी चूहा मारने वाली दवा निगल लिया। उसने अपनी दोनों बेटियों को भी जहर देकर मारने का प्रयास किया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ी तो स्वजन को घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। मां और दोनों बेटियों को इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपित देवर पुलिस हिरासत में
इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि महिला व उसकी बेटियों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज कराया जा रहा है। आरोपित देवर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम करवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड विज्ञान भर्ती में पद 1353, प्रारंभिक परीक्षा में मात्र 329 सफल
यह भी पढ़ें- RPF जवानों के राशन भत्ते में 1.89 रुपये की मामूली वृद्धि, पांच वर्ष में सबसे कम बढोतरी से राहत नहीं
Pages:
[1]