cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

बिजनौर में हाथी का आतंक, वृद्ध किसान को कुचलकर मार डाला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/dead-d-1771486870824_m.webp



जागरण संवाददाता, बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र की सीमा के निकट स्थित गांव रानी नांगल में वन क्षेत्र से निकलकर आए हाथी ने एक वृद्ध किसान को मार डाला।

किसान घर के पास ही लघुशंका के लिए गए थे, तभी वहां खेत में खड़े हाथी ने उनका पैर पड़कर खींच लिया और उन्हें पटक कर मार डाला। गांव निवासी किसान 65 वर्षीय जसवंत सिंह घर के आंगन में सोए थे।

गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे वह लघुशंका करने के लिए जैसे ही अपने घर से बाहर निकले तो पास ही खेत में पहले से खड़े एक हाथी ने उनको खींच लिया और मार डाला। वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Pages: [1]
View full version: बिजनौर में हाथी का आतंक, वृद्ध किसान को कुचलकर मार डाला