Chikheang Publish time 2026-2-19 13:57:04

Toxic Teaser: फैंस को मिलेगा Yash का तगड़ा सरप्राइज, टॉक्सिक के नए टीजर की रिलीज डेट आई सामने

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/toxic-(2)-1771489981432_m.webp

कब आएगा टॉक्सिक का नया टीजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल की बहुचर्चित फिल्मों की फेहरिस्त में शुमार है। सिनेप्रेमी टॉक्सिक की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर ली है और टॉक्सिक (Toxic Teaser) के नए टीजर की रिलीज का एलान कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यश स्टारर टॉक्सिक का दूसरा टीजर कब रिलीज होने जा रहा है।
कब रिलीज होगा टॉक्सिक का दूसरा टीजर

बीती 8 जनवरी को अभिनेता यश के जन्मदिन के खास मौके पर निर्देशक गीतू मोहनदास की टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का पहला टीजर रिलीज किया गया था, जिसको लेकर बाद में काफी विवाद भी हुआ। अब मेकर्स ने टॉक्सिक के एक और टीजर को लॉन्च करने का फैसला लिया है, जिसका एलान गुरुवार को सोशल मीडिया पर किया गया है।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले लीक हो गई Toxic की कहानी, रॉकिंग स्टार यश के किरदार की खुली पोल?

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/toxic-(1)-1771490792831.jpg

दरअसल टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यश की इस मूवी का नया पोस्टर शेयर किया गया है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि 20 फरवरी सुबह 9:35 पर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर रिलीज किया जाएगा।


9:35 AM | 20.02.2026#ToxicTeaser#Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026@TheNameIsYash#Nayanthara@humasqureshi @advani_kiara @rukminitweets #TaraSutaria #GeetuMohandas @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar… pic.twitter.com/zv2tFLcuCB — TOXIC (@Toxic_themovie) February 19, 2026


इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और हर कोई टॉक्सिक के इस आने वाले टीजर को लेकर बेताब नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि मूवी के इस नए टीजर में फिल्म के अन्य किरदारों को भी झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि टॉक्सिक में यश के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुकमणी वसंत और नयनतारा जैसी अदाकाराएं भी लीड रोल में मौजूद हैं।
थिएटर्स में कब आएगी टॉक्सिक

जैसे-जैसे टॉक्सिक की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, मेकर्स की प्लानिंग बढ़ती जा रही है। यश की इस फिल्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बता दें कि 19 मार्च 2026 को फिल्म टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज के साथ टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी देखने लायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई \“लव एंड वॉर\“ की रिलीज डेट
Pages: [1]
View full version: Toxic Teaser: फैंस को मिलेगा Yash का तगड़ा सरप्राइज, टॉक्सिक के नए टीजर की रिलीज डेट आई सामने