deltin33 Publish time 2026-2-19 14:57:34

IIT JAM 2026 Response Sheet: आईआईटी जैम एग्जाम रिस्पॉन्स शीट जारी, प्रोविजनल आंसर की कभी भी हो सकती है उपलब्ध

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/IIT-JAM-2026-Response-Sheet-1771493884277_m.webp

JAM 2026 Response Sheet



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी, बॉम्बे की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) का आयोजन 15 फरवरी को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। रिस्पॉन्स शीट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in उपलब्ध करवाया गया है जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थी आंसर द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान कर पाएंगे और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे।
उत्तर कुंजी कभी भी हो सकती है जारी

रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उत्तर कुंजी किसी भी समय जारी हो सकती है। इसके बाद उम्मीदवार प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और इस दौरान किसी आंसर से संतुष्ट न होने पर तय तिथियों के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।
रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने की स्टेप्स

[*]जैम रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर विजिट करें।
[*]होम पेज पर joaps पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
[*]एनरोलमेंट आईडी/ ईमेल एड्रेस, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
[*]अब रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।


JAM 2026 Response Sheet Link

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/JAM-2026-Response-Sheet-1771493990269.jpg
रिजल्ट 20 फरवरी को होगा जारी

आईआईटी मुंबई की ओर से इस परीक्षा के लिए रिजल्ट डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नतीजों की घोषणा 20 मार्च 2026 को की जाएगी। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया जायेगा
सभी परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद केवल ऑनलाइन ही लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे, पर्सनल रूप से किसी भी अभ्यर्थी को रिजल्ट नहीं भेजा जायेगा।

किसी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार +91 (22) 25767022, +91 (22) 25767035, +91 (22) 25767074, +91 (22) 25762924 या jam2026@iitb.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
Pages: [1]
View full version: IIT JAM 2026 Response Sheet: आईआईटी जैम एग्जाम रिस्पॉन्स शीट जारी, प्रोविजनल आंसर की कभी भी हो सकती है उपलब्ध