deltin33 Publish time 2026-2-19 14:57:47

बिहार विधानसभा में मंत्री के बयान पर हंगामा, विजय चौधरी ने कहा- हास्य को गंभीरता से न लें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/bihar-vidhansabha-news-(1)-1771494282466_m.webp

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर विजय चौधरी ने दी सफाई। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में प्रश्नकाल के आरंभ में ही गुरुवार को विपक्ष ने ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी द्वारा बुधवार को सदन में दिए गए एक वक्तव्य पर खूब नाराजगी जतायी।

दरअसल ग्रामीण कार्य ने विभाग के बजट पर सरकार के जवाब के दौरान यह कहा था कि जिन सदस्यों ने विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव दिया है उनके क्षेत्र में काम नहीं करेंगे।

इस विषय को राजद के आलोक मेहता ने आपत्तिजनक कहा। इस पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में कहा कि हास्य-व्यंग्य काे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

विजय चौधरी ने कहा कि हमलोग को कोई वोट दे या न दे हमलोग बगैर भेदभाव के विकास का काम करते हैं। अगर कोई भी असंसदीय बात हुई है तो उसे विधानसभा की कार्यवाही से हटाने के लिए सक्षम है।

उन्होंने कहा कि यह सदन और पूरे बिहार की जनता इस बात से अवगत है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बिना पक्षपात के विकास के लिए जानी जाती है। यह परखा हुआ है।

नीतीश कुमार की सरकार ने न तो कभी से भेदभाव किया है और न करेगी। वह इस बात को स्पष्ट करना चाहते हैं। संसदीय कार्य मंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष के लोग बैठ गए।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप
Pages: [1]
View full version: बिहार विधानसभा में मंत्री के बयान पर हंगामा, विजय चौधरी ने कहा- हास्य को गंभीरता से न लें