Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

मधेपुरा में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम और एसडीएम से की शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/madhepura-1771495849227_m.webp

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश



संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। प्रखंड की गमैल पंचायत स्थित गोरपार में एसएच 91 से गोरपार मुस्लिम टोला होते गंगौत टोला तिनटेंगा तक सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है।

पूर्व मुखिया मु. महबूब आलम, अफसाना खातून, विकास कुमार, मदीना खातून, रहीना खातून, मु. अब्बास, वार्ड सदस्य समीर आलम, संतोष यादव, सत्येन्द्र नारायण सिंह एवं अन्य का आरोप है कि संवेदक द्वारा सरकारी मापदंड को नजरंदाज करते हुए जेएसबी में अधिकांश मिट्टी मिलाकर भराई कराया जा रहा है।
निर्माणाधीन सड़क में भी गुणवत्ता की भारी कमी

जिस स्थल पर जलजमाव की समस्या बनी रहती हैं। वहां भी लेवल नहीं लिया जा रहा है। सड़क के गड्ढे को मिट्टी भरकर समतल किया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क में भी गुणवत्ता की भारी कमी देखी जा रही है। मजदूरों को कहने पर संवेदक से बात करने को कहा जाता है।

कार्यस्थल पर संवेदक झांकने तक नहीं पहुंचते हैं। इस स्थिति में अकुशल मजदूरों मनमानी ढंग से कार्य कर रहे हैं। जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और एसडीएम से की गई है।
संवेदक की मनमानी रवैये की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश

मालूम हो कि उक्त सड़क की लंबाई 1.907 किलोमीटर है। जिसका प्राक्कलन राशि एक करोड़ 19 लाख 48 हजार 91 रुपये रहने के बावजूद संवेदक की मनमानी रवैये की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश गहराने लगा है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग किया है। जिससे सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए ताकि सड़क लंबे समय तक आमजनों को आवागमन की सुलभ सुविधा मिल सके। जांचोपरांत दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई हैं।


एसएच 91 सड़क से गोरपार मुस्लिम टोला होते गंगौत टोला तिनटेंगा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप एवं गुणवत्ता पूर्ण कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - उर्जा प्रकाश, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल उदाकिशुनगंज।




Pages: [1]
View full version: मधेपुरा में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम और एसडीएम से की शिकायत