cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

लव-मैरिज करने पर बहन को मार डाला, उन्नाव में भाई ने पुलिस को घंटों छकाया; मंदिर में मिला शव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/dead-d-1771496246352_m.webp



जागरण संवाददाता, उन्नाव। दही क्षेत्र में तार गांव की रहने वाली रमाकांती की शादी 30 नवंबर 2025 को एफचौरासी के तेलियानी में हुई थी। मंगलवार को उसका भाई अजय बहन को लिवाने उसकी ससुराल ऑटो से गया था।

बुधवार सुबह 10 बजे बहन को लेकर वहां से घर के लिए निकाला तो घर पर देर रात पहुंचा, तब रामकांती उसके साथ नहीं थी। पूछने पर पिता को बताया कि ऊ के पास उसे दो सवारी मिली थी, उन्हें बैठा लिया।

उन लोगों ने उसे कुछ सुंघाया, फिर वह बेसुध हो गया। गांव से 2 किलोमीटर पहले बजरहा खेड़ा के पास उसे होश आया, तब ऑटो से बहन गायब थी, जिसके बाद पिता रामनरेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने रात भर सर्विलांस की मदद से महिला की तलाश की तो उसका शव पुरवा के तौरा गांव के पास पिपलेश्वर मंदिर प्रांगण में मिला। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

उसके जेवर और मोबाइल गायब था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो अजय ने बताया कि उसने ही अपनी बहन की हत्या की है। पिता ने बहन के बहकने पर उसे घर से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर वह नाराज था।

गांव से 12 किलोमीटर आगे पुरवा के तौरा गांव के पास स्थित पिपरेश्वर मंदिर में दर्शन कराने के बहाने वह बहन को ले गया। वहीं पर उसकी साल से गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव मंदिर प्रांगण में ही फेंक दिया, उसके जेवर और मोबाइल को नहर में फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी अजय को गिरफ्तार कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्यारोंपी की अजय नशेबाज किस्म का है जेवर और मोबाइल के विषय में सही जानकारी नहीं दे रहा बरामत करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: लव-मैरिज करने पर बहन को मार डाला, उन्नाव में भाई ने पुलिस को घंटों छकाया; मंदिर में मिला शव