LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

खगड़िया से अमृतसर, मुंबई और टाटानगर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/train-news-(28)-1771501459537_m.webp

होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, खगड़िया। होली पर्व के दौरान भीड़ व यात्रियों की सुविधा को लेकर कई स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की जा रही है।

विभागीय स्तर पर खगड़िया होकर लंबी दूरी के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। जिसमें एक ट्रेन मानसी से अमृतसर के लिए भी चलेगी।

होली के अवसर पर पहली बार मानसी से अमृतसर और अमृतसर से सीधे मानसी के नई स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 04609/04610 अमृतसर मानसी अमृतसर स्पेशल ट्रेन तीन दिन चलेगी।

अमृतसर से 24 व 28 फरवरी एवं चार मार्च को चलेगी। वहीं, मानसी से अमृतसर के लिए यह ट्रेन 26 फरवरी, दो एवं छह मार्च को चलेगी। इसमें आठ स्लीपर, चार जनरल और दो दिव्यांग कोच होंगे। यह ट्रेन जालंधर सरहिंद, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर सिवान, हाजीपुर के रास्ते चलेगी।

वहीं, होली को लेकर खगड़िया होकर मुंबई सेंट्रल और कटिहार के बीच वापी सूरत वडोदरा होकर नई स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक शनिवार को 21 फरवरी से 27 मार्च तथा कटिहार से प्रत्येक मंगलवार को 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से प्रत्येक शनिवार को सुबह 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले सोमवार सुबह 03:55 में खगड़िया रुकते हुए गुजरेगी।

वहीं, होली के अवसर पर पहली बार टाटानगर से धनबाद जसीडीह खगड़िया होकर कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 08181 टाटानगर कटिहार स्पेशल ट्रेन दाे से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 08182 कटिहार- टाटानगर स्पेशल ट्रेन तीन से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन चलेगी।

यह भी पढ़ें- होली स्पेशल रेल : गोंदिया–पटना और टाटा–कटिहार के लिए नई ट्रेनें, समय और स्टॉपेज जानें
Pages: [1]
View full version: खगड़िया से अमृतसर, मुंबई और टाटानगर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल