deltin33 Publish time 2026-2-19 17:27:08

हत्या केस में 12 आरोपित गिरफ्तार, बाकी की तलाश में छापेमारी, मोहाली में शिवरात्रि के दिन की थी वारदात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/arrest9-1771503114143_m.webp

मोहाली पुलिस ने हत्या केस में 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।



जागरण संवाददाता, मोहाली। शिवरात्रि वाले दिन युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 18 वांछितों में से बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया था। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह ने मंदिर के पास 15-20 अज्ञात लड़कों को मोटरसाइकिल रेस करने से रोका था। एक युवक ने अपने किरच निकालकर हमला कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए। गुरसेवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फेज-11 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 118(1), 77, 190 और 191(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपितों की तलाश की और 12 को गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्लेंडर और एक बुलेट बाइक के अलावा किरच भी बरामद कर ली है।

दोनों नाबालिग आरोपितों को होशियारपुर की बाल जेल (आब्जर्वेशन होम) भेजा गया है। सुंदर ठाकुर, तेजबीर, गौरव, राकेश कुमार, आदर्श उर्फ बिल्ला, सोमवीर, जतिंदर सिंह, मोहित, दिनेश और अभिमन उर्फ अभी को अदालत में पेश कर 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड लिया गया है।
Pages: [1]
View full version: हत्या केस में 12 आरोपित गिरफ्तार, बाकी की तलाश में छापेमारी, मोहाली में शिवरात्रि के दिन की थी वारदात