Chikheang Publish time 2026-2-19 17:27:22

एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 55 हजार निकाले; साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/cyber-fraud-1771503175961_m.webp

एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 55 हजार निकाले।



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। समय पर पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। जिसके बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव कोटली संघर निवासी फतेहबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच फरवरी को दोपहर करीब सवा दो बजे अपने दादा के साथ कोटकपूरा रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गया था। किसी तकनीकी कारण से पैसे नहीं निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़ा एक युवक मदद के बहाने उनके पास आया और कहा कि वह पैसे निकाल देगा।

आरोप है कि युवक ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया और वापस थमा दिया। कुछ ही देर में वह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गया। बाद में जब उन्होंने दोबारा पैसे निकालने की कोशिश की तो कोड गलत बताने लगा।

यह भी पढ़ें- हत्या केस में 12 आरोपित गिरफ्तार, बाकी की तलाश में छापेमारी, मोहाली में शिवरात्रि के दिन की थी वारदात
शक होने पर बुजुर्ग ने एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया

कुछ समय बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर 9500 रुपये निकासी का संदेश आया। शक होने पर तुरंत एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया गया। अगले दिन बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि खाते से कुल 55 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि युवक ने कार्ड बदलकर गुप्त कोड नोट कर लिया और आधे घंटे के भीतर रकम निकाल ली।

यह भी पढ़ें- 324 मुठभेड़ों का आंकड़ा और 24 मौतें, पंजाब पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; एनएचआरसी नोटिस के बाद भी जवाब लंबित
तीन आरोपी हिरासत में

जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने गांव घुमियारा निवासी गुरसेवक सिंह, राजदीप सिंह और गांव सुखना अबलू निवासी गुरप्यार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और लोगों से एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में लूट की नीयत से स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी की निर्मम हत्या; सीसीटीवी ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
Pages: [1]
View full version: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 55 हजार निकाले; साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे