Chikheang Publish time 2026-2-19 17:56:24

जेईई के बिना भी IIT के इन कोर्सेज में लिया जा सकता है दाखिला, ये रही पाठ्यक्रमों की डिटेल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/jee-1771504389838_m.webp

जेईई के बगैर आईआईटी से करें पढ़ाई।



करियर डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अधिकतर छात्रों का सपना होता है कि वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी (IIT) से पढ़ाई करें। लेकिन जो छात्र जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड जैसी प्रतियोगी परीक्षा को पास नहीं कर पाते हैं, उनका यह सपना एकमात्र सपना ही बनकर रह जाता है। इसलिए आईआईटी ने ऐसे छात्रों एवं कुशल पेशेवरों के लिए एआई, डाटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे कोर्सेज को डिजाइन किया है।

छात्र आईआईटी के इन कोर्सेज में जेईई मेन और गेट स्कोर के बगैर भी दाखिला ले सकते हैं। आईआईटी द्वारा शुरू किए गए ये कोर्सेज उन छात्रों एवं पेशेवरों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं, जो अपने कौशल को निखारकर जॉब मार्केट में उच्च पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।
आईआईटी, दिल्ली का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

आईआईटी, दिल्ली ने छात्रों एवं वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पांच महीने का रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। यह एक शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें छात्रों को आईआईटी दिल्ली के फैकल्टी मेंबर्स से सीखने का अवसर मिलेगा। कोर्स के दौरान छात्रों को रोबोटिक्स विषय से परिचित किया जाएगा। यह कोर्स 14 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहा है। जो उम्मीदवार इस कोर्स में शामिल होना चाहते हैं, वे आईआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आईआईटी मद्रास का डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स

आईआईटी मद्रास की ओर से छात्रों के लिए बीएस इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स की शुरूआत की गई है। यह कोर्स चार वर्ष की अवधि के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2026 निर्धारित की गई है।
आईआईटी बॉम्बे व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन

आईआईटी बॉम्बे ने स्वयं पोर्टल पर व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स उन छात्रों व पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन की बारीकियां सीखना चाहते हैं। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही 18 अप्रैल, 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आईआईटी खड़गपुर का एयरोस्पेस कोर्स

अगर आपको एयरोस्पेस क्षेत्र में विशेष दिलचस्पी है, तो आप आईआईटी खड़गपुर के \“एयरोस्पेस स्ट्रक्चर एनालिसिस\“ कोर्स में शामिल हो सकते हैं। यह कोर्स स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में शामिल होने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। कोर्स के दौरान आईआईटी खड़गपुर के फैकल्टी मेंबर्स द्वारा छात्रों को एयरोस्पेस की अवधारणा व इलास्टिसिटी जैसे विषयों से परिचित करवाया जाएगा।


यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कौन-सी ब्रांच आपके लिए है बेहतर, आसान भाषा में समझें अंतर
Pages: [1]
View full version: जेईई के बिना भी IIT के इन कोर्सेज में लिया जा सकता है दाखिला, ये रही पाठ्यक्रमों की डिटेल