LHC0088 Publish time 2026-2-19 17:56:30

अल्मोड़ा: सरकारी शिविर में विधायक और जिला पंचायत सदस्य के बीच तीखी बहस, गर्माया माहौल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Almora-MLA-1771504591161_m.webp



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र के मछोड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देश्यीय सरकारी शिविर उस समय सियासी अखाड़े में बदल गया, जब भाजपा विधायक महेश जीना और जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी आमने-सामने आ गए।

मंच पर जनसमस्याओं और विकास योजनाओं की चर्चा के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहस में तब्दील हो गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मछोड़ में हुए शिविर में जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी योजनाओं को लेकर बोल रहे थे। इसी बीच विधायक महेश जीना ने उन्हें टोक दिया।

जिसके बाद शिविर में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिससे समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली। जिसके बाद शिविर में तनाव का माहौल बन गया।

कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह गया हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य को कार्यक्रम से दूर किया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जिला पंचायत सदस्य ने शिविर परिसर के भीतर ही भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जिस पर प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए व्यवस्थाओं को बाहर करने के निर्देश दिए। विधायक का कहना है कि निर्देश के बाद भी अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया और राजनीतिक लाभ व सहानुभूति बटोरने का प्रयास किया गया।

महेश जीना, विधायक सल्ट

विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दूर-दराज से आए ग्रामीणों की सुविधा के लिए चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था की गई थी। उनका कहना है कि शिविर की सूचना पहले से लोगों को दी गई थी और पूरी व्यवस्था जनसहयोग से की गई, जिस पर आपत्ति जताना अनुचित था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने इन व्यवस्थाओं पर भी आपत्ति जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हुआ।

हंसा नेगी, जिला पंचायत सदस्य, पनुवाद्योखन, सल्ट
Pages: [1]
View full version: अल्मोड़ा: सरकारी शिविर में विधायक और जिला पंचायत सदस्य के बीच तीखी बहस, गर्माया माहौल