त्योहार सीजन में राहत, अमृतसर से बिहार के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी शुरू; तीन-तीन ट्रिप की मिलेगी सुविधा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/special-train-1771504587617_m.webpअमृतसर-मानसी-अमृतसर के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलेगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंजाब-बिहार के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है। त्यौहारों को देखते हुए अमृतसर-मानसी-अमृतसर के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाई जा रही है।लाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए तीन-तीन ट्रिप में संचालित की जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
जानें किस समय निकलेगी ट्रेन-
ट्रेन संख्या 04610 अमृतसर से मानसी के लिए 24 फरवरी 2026, 28 फरवरी 2026 और 4 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन अमृतसर से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 30 घंटे की यात्रा के बाद रात 2:30 बजे मानसी पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04609 मानसी से अमृतसर के लिए 26 फरवरी 2026, 2 मार्च 2026 और 6 मार्च 2026 को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 4:00 बजे मानसी से रवाना होकर करीब 33 घंटे बाद दोपहर 1:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- ज्ञानी रघुबीर सिंह को हटाने का निर्णय हो चुका; पीर मोहम्मद ने 72 घंटे के नोटिस को दिखावा बताया
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 55 हजार निकाले; साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे
जानकारी के लिए 139 पर संपर्क करें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस आरक्षित स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाएं। यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी, पीएनआर स्टेटस या टिकट उपलब्धता के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्री एसएमएस के माध्यम से भी ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हत्या केस में 12 आरोपित गिरफ्तार, बाकी की तलाश में छापेमारी, मोहाली में शिवरात्रि के दिन की थी वारदात
Pages:
[1]