deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

गुरुग्राम पंचायत उपचुनाव: 2 मार्च को जारी होगी मतदाता सूची का ड्राफ्ट, देखें पूरा शेड्यूल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/election-1771507368957_m.webp

गुरुग्राम जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। जिले में 11 पंचायतों और सोहना पंचायत समिति के एक वार्ड के लिए उपचुनाव होने हैं। 2 मार्च को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

जिला चुनाव अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए टाइम-बाउंड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 फरवरी तक वार्ड के हिसाब से ड्राफ्ट लिस्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद 2 मार्च को ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।

9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा। अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। 19 मार्च तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। यह प्रोसेस पारदर्शी और समय पर पूरा किया जाएगा ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से हो सकें।

अगर कोई तय समय तक अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज नहीं कराता है, तो आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। आपको बता दें कि पटौदी ब्लॉक में गांव बासपद्मका में सरपंच पद के लिए, गुरुग्राम ब्लॉक के गांव मकड़ौला में वार्ड 9, फरुखनगर ब्लॉक के गांव आलमदी में वार्ड 9, झंजरोला खेड़ा में वार्ड 2 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे।

इसी तरह, सोहना ब्लॉक में वार्ड 5 में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए और गांव बादशाहपुर ठेठर में पंच पद के लिए, बिलहाका में वार्ड नंबर 6, खूंटपुरी में वार्ड नंबर 7, महेंद्रवाड़ा में वार्ड नंबर 3, रानीका सिंघोला में वार्ड नंबर 6, रिठौज में वार्ड नंबर 14 और सहजावास में वार्ड 1 में उपचुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में फर्जी री-केवाईसी बैंक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: गुरुग्राम पंचायत उपचुनाव: 2 मार्च को जारी होगी मतदाता सूची का ड्राफ्ट, देखें पूरा शेड्यूल