LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

क्रिप्टो बाज़ार: $70K पर अटका Bitcoin, Futures में बढ़ती हलचल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Main-Image-1771507045759_m.webp



नई दिल्ली। क्रिप्टो मार्केट की चाल इस वक्त बहुत साफ है। घबराहट नहीं, बल्कि कंसॉलिडेशन चल रहा है। बिटकॉइन $67–68K के ज़ोन में अटका हुआ है, ऊपर $70K बड़ी रेज़िस्टेंस है और नीचे $66K मजबूत सपोर्ट, यानी पैसा निकल नहीं रहा, बस पोज़िशन शिफ्ट हो रही है; वहीं एथेरियम $1,900–2,000 के बीच संतुलन बना रहा है, जो बताता है कि बड़े नेटवर्क्स में भरोसा कायम है।

2011 से अब तक Bitcoin ने लगभग 91% से 99% का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दिया है। क्रिप्टो मार्केट में इस वक्त जो सुस्ती दिख रही है, वो एक बड़े ट्रिगर का इंतज़ार है, चाहे वो साफ रेगुलेटरी सिग्नल हो इसलिए जब तक ठोस कैटेलिस्ट नहीं आता, कंसॉलिडेशन मार्केट साइकल का स्वाभाविक हिस्सा है।

US स्पॉट बिटकॉइन ETF में लगातार इनफ्लो, स्टेक्ड एथेरियम ETF की फाइलिंग, गिरती अमेरिकी महंगाई (2.4%) और ट्रेज़री यील्ड्स में नरमी, ये सब संकेत देते हैं कि लिक्विडिटी बेहतर हो सकती है, और इतिहास बताता है कि ऐसे माहौल में क्रिप्टो को सपोर्ट मिलता है; साथ ही रूस में रोज़ाना $650 मिलियन से ज़्यादा का टर्नओवर दिखाता है कि ग्लोबल एडॉप्शन रुक नहीं रहा।

क्रिप्टो मैक्रो और लिक्विडिटी संकेतों पर रिएक्ट कर रहा है। ग्लोबल लिक्विडिटी, संस्थागत भागीदारी और मैक्रो माहौल जैसे-जैसे बदलते हैं, बिटकॉइन उसी धारा में बहता है।

अब सबसे दिलचस्प ट्रेंड रिटेल बिहेवियर का है। लोग स्पॉट बेचकर भाग नहीं रहे, बल्कि फ्यूचर्स में हेज कर रहे हैं। शॉर्ट लेकर डाउनसाइड कवर कर रहे हैं, यानी मार्केट मैच्योर हो रही है। लेकिन याद रखिए, बढ़ती फ्यूचर्स एक्टिविटी हमेशा बुलिश संकेत नहीं होती। जब लिक्विडिटी टाइट हो और लीवरेज बढ़ रहा हो, निवेशकों को सावधान रहना चाहिए।

भारतीय यूज़र्स के लिए एक ज़रूरी ऐडवाइस अगर आप फ्यूचर्स ट्रेडिंग को एक्सप्लोर करना चाहते हैं या पहले से ट्रेड कर रहे हैं, तो ऐसे फ्यूचर्स पेरर्स चुनें जो INR में उपलब्ध हों और जिनकी ट्रेडिंग फीस कम हो, ताकि आपको उच्च फीस से बचने में मदद मिले। ऐसे विकल्प चुनें जहाँ INR सीधा लागू होता है, लीवरेज के साथ मजबूत लिक्विडिटी हो, और फी स्ट्रक्चर क्लियर हो, ताकि आप टैक्टिकल मूव्स आसानी से कर सकें बिना अनावश्यक चार्जेज के।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Inside-Image-1771507296342.jpg

क्या आप जानते हैं? पिछले 20 वर्षों में Gold ने भारत में करीब 14% का CAGR दिया है। इक्विटी मार्केट की बात करें तो 1995 में शुरुआत के बाद से NIFTY 50 ने लगभग 12.5% से 14% का CAGR दिया है।
लेकिन अब असली सवाल आगे का है।

आने वाले 10 वर्षों के लिए Bitcoin का अनुमानित कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट कम से कम 25% आंका जा रहा है, जो भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में मौजूद लगभग सभी एसेट क्लास से ज्यादा है।

(Nischal Shetty is a leading entrepreneur and Web3 builder. A prominent voice in the crypto ecosystem, he has consistently championed blockchain-native product development. He is also the founder of Shardeum, a Layer-1 blockchain focused on enabling on-chain innovation in India. With a builder-first approach, he advises Web3 companies on scalability, liquidity, and sustainable growth.)

Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।
Pages: [1]
View full version: क्रिप्टो बाज़ार: $70K पर अटका Bitcoin, Futures में बढ़ती हलचल