Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

रमजान में भी मस्जिदों से नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, यूपी व‍िधान सभा में उठी मांग को संसदीय कार्य मंत्री ने नकारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/loudspeaker-in-up-1771508306186_m.webp

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। विधान सभा में गुरुवार को रमजान के दौरान रोजा इफ्तार तथा सहरी के वक्त लाउडस्पीकर के माध्यम से उदघोष करने की मांग पर चर्चा हुई। सपा सदस्य कमाल अख्तर ने रोजा इफ्तार व सहरी के समय लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दिए जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए नकार दिया गया।

विधानमंडल बजट सत्र के नौवें दिन विधान सभा में सपा सदस्य ने कहा कि सरकार त्योहारों के समय लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देती है। रामलीला का उदाहरण दिया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस पर विचार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश रात में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाने की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा उस समय की है, जब घड़ियां नहीं होती थीं।

यह भी पढ़ें- \“मेरे को क्यों गिना रहे हो?\“, विधान सभा अध्यक्ष ने मंत्री द‍िनेश स‍िंह को दी नसीहत; नरेंद्र कश्यप को सख्त चेतावनी
Pages: [1]
View full version: रमजान में भी मस्जिदों से नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, यूपी व‍िधान सभा में उठी मांग को संसदीय कार्य मंत्री ने नकारा