Chandra Gochar 2026: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, दौड़ने लगेगा बंद पड़ा कारोबार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Chandra-Gochar-2026-In-pisces-1771505009943_m.webpChandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें? (Image Source: AI-Generated)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 21 को मनोरथ चतुर्थी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। मनोरथ चतुर्थी के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले चंद्र देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे।
चंद्र देव के मीन राशि में रहने के दौरान दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इससे उनके जीवन को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ अन्य राशि के जातकों को भी ग्रह स्थिति अनुसार चंद्र देव लाभ प्रदान करेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि ने 19 फरवरी को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर (Chandra Gochar Effects) किया है। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 21 फरवरी को मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कन्या और धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/6-1771504911501.jpg
चंद्र देव के मीन राशि में गोचर (Chandra Gochar Effects) से कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव आएगा। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। इससे आपकी गिनती श्रेष्ठ लोगों में होगी। यात्रा करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपमें लीडरशिप के गुण विकसित होंगे। हालांकि, जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। साथ ही किसी भी स्थिति में किसी को कटु न कहें। माता जी की सेवा और सम्मान करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। क़ानूनी कार्य करने वाले जातकों को भी लाभ मिलेगा। आपके उत्साह और उमंग से लोग प्रभावित होंगे। पार्टनर का आपको साथ मिलेगा।
धनु राशि
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/9-1771504920635.jpg
धनु राशि के जातकों में चंद्र देव के गुण (Business Growth Astrology) पाए जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातक धार्मिक प्रवृति के होते हैं। धर्म-कर्म में इनकी रूचि रहती है। सत्य की राह पर चलते हैं। इन गुणों के चलते पर धनु राशि के जातकों पर सभी शुभ ग्रहों की कृपा बरसती है। मीन राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों का माता जी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
मां के आशीर्वाद से आपको शुभ कामों में सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुखों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी भी शुभ कार्य में सफलता पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम नहीं करनी पड़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। स्मरण शक्ति मजबूत होगी। मदद की भावना के चलते आपके जीवन में शुभता का आगमन हमेशा होगा। पिता जी से आपको प्यार और स्नेह मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: इन राशियों को मिलेगा आर्थिक संकट से छुटकारा, पूरी होगी मनचाही मुराद
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से चमकेंगे इन लोगों के सितारे, करियर और धन के मामले में मारेंगे बाजी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages:
[1]