deltin33 Publish time 2026-2-19 19:57:29

‘रेफरी नहीं, खिलाड़ी बना निर्वाचन आयोग’; RJD का बड़ा हमला, बिहार चुनाव रद करने की मांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Tejashwi-Shakti-1771511260734_m.webp

तेजस्‍वी यादव के साथ शक्‍त‍ि स‍िंह यादव। फाइल



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने निर्वाचन आयोग और सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम को अविलंब रद करने की मांग की है।

पार्टी की बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को वोट लूट और उसके लिए सरकारी खजाने के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

मुफ्त योजनाओं (फ्री-बीज) पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को उन्होंने बिहार सरकार के गाल पर करारा तमाचा बताया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर रेफरी के बजाय खिलाड़ी बन जाने का आरोप लगाया।
तीन लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में बिहार

शक्ति के अनुसार, बिहार आज तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के भारी कर्ज में डूबा है। यहां हर शिशु 25 से 30 हजार रुपये का कर्ज लेकर जन्म लेता है।

इसके बावजूद, सत्ता बचाने के लिए खजाने को बेरहमी से लुटाया गया। जिस दिन वोट पड़ रहे थे, उस दिन भी मतदाताओं के खातों में पैसे भेजे जा रहे थे।

जब सुप्रीम कोर्ट चुनाव से पहले इस तरह की योजनाओं को लेकर राज्यों को फटकार लगा रहा है, तो फिर बिहार में चुनाव और मतदान के दौरान बांटे गए पैसों पर सब मूकदर्शक क्यों हैं?
जनाक्रोश दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना चुनाव के दौरान आचार संहिता का हवाला देकर आयोग ने लोकलुभावन योजनाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन बिहार में सरकारी खजाने की लूट पर उसकी आंखें बंद रहीं।

उन्होंने बिहार में सत्ता के विरुद्ध जनाक्रोश को दबाने के लिए मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव परिणाम अविलंब रद किया जाना चाहिए।
Pages: [1]
View full version: ‘रेफरी नहीं, खिलाड़ी बना निर्वाचन आयोग’; RJD का बड़ा हमला, बिहार चुनाव रद करने की मांग