deltin33 Publish time 2026-2-19 19:57:31

15 दिनों में DJ मुक्त होगा बिहार! विधान परिषद में मंत्री श्रवण कुमार ने किया एलान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Bihar-Illegal-DJ-1771511382113_m.webp

अवैध डीजे वाहन पर बैन। (सांकेतिक फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को विधानपरिषद में कहा कि 15 दिनों के अंदर अवैध डीजे वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।

ऐसी गाड़ियां जिन्हें बिना अनुमति के डीजे वाहन में बदल दिया गया है, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए भी विभाग के स्तर से व्यवस्था की जा रही है।

एक भी डीजे वाहन को बिना अनुमति के चलने नहीं दिया जाएगा। वह वंशीधर बृजवासी के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। कई विधानपार्षदों ने डीजे पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की तो परिवहन मंत्री ने कहा कि अगर शादी विवाह में डीजे नहीं बजेगा तो आप सदस्य ही शिकायत करेंगे।

वहीं, कुमार नागेन्द्र ने गया के मानपुर में बस अड्डे का निर्माण पूरा होने के बावजूद इसका उद्धाटन न किए जाने को लेकर अल्पसूचित प्रश्न किया।

इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह दो गांवों का विवाद है। इसको लेकर जल्द समाधान निकाला जाएगा।

यह लगातार देखने को मिल रहा था कि बिना अनुमति के डीजे के कई वाहनों को गलत तरीके से फेरबदल कर बड़ा डीजे वाहन में बदल दिया जाता है और जमकर अश्लील गाने बजाए जाते हैं। कई बार गानों के विवाद में गोली तक चल जाती है और हत्याएं हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में 12 लाख गरीबों का सपना होगा पूरा, 31 मार्च से पहले आएगा और पैसा; मंत्री श्रवण कुमार ने दिया भरोसा
Pages: [1]
View full version: 15 दिनों में DJ मुक्त होगा बिहार! विधान परिषद में मंत्री श्रवण कुमार ने किया एलान