Chikheang Publish time 2026-2-19 19:57:40

Indian Railway News: होली मनाने जा सकते हैं घर, आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें आगरा से होकर चलेंगी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Indian-Railways-1771511590396_m.webp

Indian Railway News: ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। होली त्योहार के चलते ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। इससे यात्रियों को सीट मिलने के आसार नहीं हैं। जिसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

आगरा से होकर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरेंगी। इससे सीट मिल सकेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चार मार्च से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से वाराणसी के मध्य विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन का संचालन चार अप्रैल तक होगा।

इसी तरह से प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से वाराणसी के मध्य एक और स्पेशल ट्रेन चलेगी। 26 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को वड़ोदारा-गोरखपुर के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन होगा।


एक मार्च से सोनागिर रुकेगी उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी

जैन मेला के चलते रेलवे ने सोनागिर रेलवे स्टेशन में कई ट्रेनों का ठहराव करने जा रहा है। ट्रेनों का ठहराव एक मार्च से 10 मार्च तक होगा। ट्रेनें एक मिनट रुकेंगी। इसमें उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी, ग्वालियर-वाराणसी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस शामिल है।
Pages: [1]
View full version: Indian Railway News: होली मनाने जा सकते हैं घर, आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें आगरा से होकर चलेंगी