Odisha News: बिना PUCC और फिटनेस के सड़क पर निकले तो गंवानी पड़ सकती है RC
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/traffic-Pucc-1771515559305_m.webpफाइल फोटो।
जागरण संस, अनुगुल। ओडिशा की सड़कों पर अब बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) और फिटनेस दस्तावेजों के वाहन चलाना महंगा पड़ेगा। राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
बार-बार नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने गुरुवार को कहा कि राज्य भर में पीयूसीसी और फिटनेस नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो वाहन मालिक बार-बार नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) रद कर दिया जाएगा।
स्कूल बसों की होगी विशेष जांच सरकार का लक्ष्य सड़कों पर चलने योग्य और प्रदूषण मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों को ही अनुमति देना है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। परिवहन विभाग जल्द ही जांच अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत विशेष रूप से स्कूल बसों और छात्र परिवहन में लगे वाहनों की फिटनेस और उत्सर्जन मानकों की सघन जांच की जाएगी।
स्वचालित परीक्षण प्रणाली (ATS) से आएगी पारदर्शिता
वाहन फिटनेस प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को कम करने और पारदर्शिता लाने के लिए अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम (ATS) के जरिए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
[*] राज्य में एटीएस केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
[*] फिलहाल कुछ जिलों में अनुमति संबंधी कारणों से देरी हुई है, जहां अस्थायी रूप से मैनुअल व्यवस्था जारी रखी गई है।
[*] मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बुनियादी ढांचा पूरा कर पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाएगा।
मंत्री ने दो टूक कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों को अपडेट कर लें।
Pages:
[1]