LHC0088 Publish time 2026-2-19 21:27:18

चलती कार बनी आग का गोला, रुड़की में समय रहते परिवार उतरा... टली बड़ी घटना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Car-Caught-Fire-1771516710136_m.webp

रुड़की-मंगलौर मार्ग पर अल्टो कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।



जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की-मंगलौर मार्ग पर एक होटल के समीप चलती अल्टो कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के रंधेड़ी गांव निवासी संजय अपने परिवार के साथ कार से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर एक होटल के पास पहुंचे, कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।

स्थिति को भांपते हुए संजय ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में बीमारी से परेशान युवक की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

यह भी पढ़ें- रुड़की की गंगनहर में दिखे 13 गोवंश के शव, हिंदू संगठनों में आक्रोश; कहा- \“जानबूझकर घटना को दिया अंजाम\“
Pages: [1]
View full version: चलती कार बनी आग का गोला, रुड़की में समय रहते परिवार उतरा... टली बड़ी घटना