गाजियाबाद में गर्मी से पहले बिजली कटौती रोकने की तैयारी, 15 मार्च तक सभी 6132 काम होंगे पूरे
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/electricity-supply-1771520262234_m.webpबिजली कटौती रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य तेज कर दिया गया है। (फाइल फोटो)
राहुल कुमार, साहिबाबाद। गर्मी में गांव से शहर तक निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है, जो भी कार्य होने हैं उनकी सूची तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। विद्युत निगम के तीनों जोन में कुल 6132 कार्य किए जाएंगे। निगम के अधिकारियों का दावा है कि इन कार्यों के होने से बीते वर्ष के मुकाबले इस बार लोगों को कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा।
जिले में विद्युत निगम को तीन जोन में बांटा गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल हैं। करीब एक माह पूर्व विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई आदि ने सर्वे का कार्य शुरू किया था। इसमें देखा गया कि कौन-कौन से कार्यों के होने से बिजली कटौती से बचा जा सकता है। सर्वे में शहर (जोन-एक) में 1556 और लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर (जोन-दो) में 3188 कमियां पाई गईं।
ट्रांस हिंडन में 2788 कार्यों की जरूरत
इसके अलावा जोन-तीन यानी ट्रांस हिंडन में 2788 कार्यों की जरूरत पाई गई है। इसमें 33/11केवी स्विच यार्ड के जंपर व इंसुलेटर का मेंटेनेंस व बदलने, बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग, आयल लिकेज, सिलिका जेल व केबल बदलने का कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा 11केवी वीसीबी की वायरिंग की जांच और 33केवी व 11केवी लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई व मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे।
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि 15 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को गर्मी के दिनों में बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। हालांकि विद्युत निगम हर वर्ष गर्मी शुरू होने से पहले विभिन्न कार्य कराने के दावे करता है। इसके बाद भी लोगों को अंधाधुंध कटौती से जूझना पड़ता है। इस बार लोगों को राहत मिलेगी या नहीं ये तो गर्मी शुरू होने के बाद ही पता चल सकेगा।
शहर में होने वाले कार्य व उनकी संख्या
[*]33/11 केवी स्विच यार्ड 40
[*]33/11 केवी पावर के मेंटेनेंस 91
[*]11केवी वीसीबी के कार्य 172
[*]33केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य 65
[*]11केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य 307
[*]वितरण ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य 881
लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर में होने वाले कार्य व उनकी संख्या
[*]33/11 केवी स्विच यार्ड 58
[*]33/11 केवी पावर 75
[*]11केवी वीसीबी के कार्य 166
[*]33केवी लाइन के कार्य 69
[*]11केवी लाइन के कार्य 244
[*]वितरण ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य 1876
ट्रांस हिंडन में होने वाले कार्य व उनकी संख्या
[*]33/11 केवी स्विच यार्ड 139
[*]33/11 केवी पावर 112
[*]11केवी वीसीबी के कार्य 251
[*]33केवी लाइन के कार्य 45
[*]11केवी लाइन के कार्य 463
[*]वितरण ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य 1778
लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से न जूझना पड़े इसके लिए सभी क्षेत्रों का सर्वे किया गया था। अब कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सभी को निर्धारित तिथि तक कार्य पूरे करने के आदेश हैं।
-
-नरेश भारती, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-दो
Pages:
[1]