T20 World Cup 2026 में तबाही मचा सकते हैं अभिषेक शर्मा, गावस्कर की माननी होगी ये सलाह
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Abhishek-Sharma-(1)-1771522577241_m.webpअभिषेक शर्मा को मिली सलाह
पीटीआई, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अभिषेक शर्मा उम्मीदों के दबाव से जूझ रहे हैं और वह चाहते हैं कि ये बाएं हाथ का बल्लेबाज पारी की शुरुआत में \“एक्रॉस द लाइन\“ शॉट खेलने से बचे। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, अभिषेक शर्मा बहुत ही अच्छे इंसान हैं, लेकिन उन पर उम्मीदों का बोझ साफ दिख रहा है। अगर उन्होंने अमेरिका के विरुद्ध अच्छी शुरुआत की होती तो बात कुछ और होती। अब बड़े छक्के लगाने वाला शीर्ष बल्लेबाज होने का दबाव उन पर साफ दिख रहा है।
अपनी बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए उन्हें क्रीज पर समय बिताना होगा। उन्हें अपनी पारी की पहली ही गेंद पर चौका या छक्का लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर बड़े शॉट खेलने का मन करे तो ठीक है। लेकिन उन्हें \“एक्रॉस द लाइन\“ शॉट खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
गावस्कर की अभिषेक शर्मा को सलाह
गावस्कर ने कहा कि इस 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपनी पारी की शुरुआत में समझदारी से क्रिकेट खेलने की जरूरत है। उन्होंने कहा, एक रन लो और अपना खाता खोलो। चार डॉट बाल भी मायने नहीं रखतीं। वह बाद में उनकी भरपाई कर सकता है। उसे शुरुआत में समझदारी से खेलना होगा। एक-दो ओवर क्रीज पर पांव जमाने में बिताओ, फिर अपना स्वाभाविक खेल खेलो।
यह भी पढ़ें- जादरान की बल्लेबाजी के बाद नबी की फिरकी के आगे कनाडा ने तोड़ा दम, अफगानिस्तान ने जीत के साथ सफर किया समाप्त
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को तुक्के से नहीं हराया..., श्रीलंका को रौंदकार जिम्बाब्वे ने किया साबित
Pages:
[1]