LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/jagran-photo-1771528008133_m.webp

रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग (फोटो- वीडियो ग्रैब)



जेएनएन, रायपुर। रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

घटना 17 फरवरी शाम सात बजे की है। दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट न जलाने की हिदायत दी।

इसी बात से नाराज होकर युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही कर्मचारी घबरा गए। इस दौरान आग की ¨चगारी आरोपित युवकों पर भी गिरी, जिससे वह घबराकर मौके से भाग गए।
Pages: [1]
View full version: रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार