रिश्तों की मर्यादा तार-तार: अलीगढ़ में गहने और कैश लेकर भांजे के साथ फरार हो गई मामी, 9 लोगों पर केस दर्ज
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/aligarh-news-(3)-1771531021080_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण अलीगढ़। पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भांजे के साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी 25 जनवरी 2026 को मायके से लौट रही थी, तभी थाना पालीमुकीमपुर के नागर निवासी उनके भांजे विक्रम उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया।
पत्नी के पास सोने के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और अन्य सामान थे, जो उनके बेटे की सगाई के लिए थे। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि विक्रम ने लूट की नीयत से यह कदम उठाया। जब उन्होंने विक्रम के घर जाकर पूछताछ की, तो विक्रम के परिवार के सदस्यों ने उन्हें धमकाया और कहा कि पत्नी को ले जाने का निर्णय उनके कहने पर लिया गया था।
व्यक्ति ने थाना पालीमुकीमपुर में पत्नी के अपहरण, लूट और धमकी के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नौ लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक महिला की बरामदगी या आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी रवि चंद्रावाल ने बताया कि महिला की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर अलीगढ़ में 4.70 करोड़ का फर्जी कारोबार, 70 लाख की ITC हड़पी
Pages:
[1]