LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस बचाकर पहुंचाया अस्पताल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Dhanbad-News-(28)-1771534311336_m.webp



संवाद सहयोगी, राजगंज (धनबाद)। राजगंज के महतोटांड़ में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक को जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगी है। बच्चा चोर पकड़ने की अफवाह में पांच गांव के लोग जुट गए थे। सभी के हाथ में लाठी, कुल्हाड़ी, तीर धनुष था। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।

सूचना पाकर महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज महतो मौके में पहुंचे। बचाने के दौरान में मौजूद ग्रामीणों का रोष का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनका पेंट फट गई। वहीं जय गुरुदेव आश्रम के सेवकों को लाठियां खानी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजगंज थाना की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची। काफी मश्कत के बाद उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले जाया गया। जिसके बाद उसे स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर अपना नाम और ठिकाना ठीक से नहीं बता पा रहा था। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में तीन लोग गांव में घूमते देखा गया। बच्चा चोर का हल्ला सुनकर ग्रामीण अपने अपने घर से हरवे हथियार लेकर निकल निकल पड़े। जिसे देख सभी भागने लगा। इधर इस खबर को मोबाइल से आस पास के गांव को दे दिया गया। देखते ही देखते महतोटांड़, मरचोकोचा, गरीबडीह, गंगापुर, बरडार व आसपास के ग्रामीण जुट गए।

इस दौरान उक्त युवक गरीबडीह में पकड़ लिया गया। जिसे मारते हुए महतोटांड़ ले आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसे जमकर पिटाई करना शुरू कर दी।

गश्त में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह भटकते हुए आ गया था। उसके शरीर में काफी बदबू दे रही थी। गर्म कपड़े भी पहना नहीं था। भीड़ से बचकर उसे थाना लाया गया। सामान्य होने पर पूछताछ की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस बचाकर पहुंचाया अस्पताल