LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Namo Bharat Train: अकेले मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन जाना है तो नमो भारत से आपके बचेंंगे 1000 रुपये और समय

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/namo-bharat-1771521498063_m.webp

प्रतीकात्‍मक फोटो



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ-साथ 22 फरवरी से नमो भारत ट्रेन (Rapid Rail) भी अपने पूरे कारीडोर पर दौड़ लगाना शुरू कर देगी। इसे देखते हुए आम जनता ने भी मोदीपुरम से दिल्ली तक नमो भारत से और निजी वाहन से सड़क से यात्रा के दौरान लगने वाले समय और खर्च का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।

अनुमान बताता है कि यदि आपको अकेले दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक जाना है तो नमो भारत की यात्रा ही लाभदायक रहेगी। आपका एक घंटे से ज्यादा का समय, एक हजार रुपये का खर्चा बचेगा। साथ ही सड़क पर यात्रा के दौरान सामने आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

यह बात अलग है कि यदि आपको परिवार के लोगों अथवा दोस्तों के साथ किसी विशेष स्थान पर वैवाहिक कार्यक्रम, पारिवारिक कार्यक्रम अथवा अन्य किसी कार्य के लिए यात्रा करनी है और सामान भी साथ है तो आपको कार से ही यात्रा करनी होगी। नमो भारत और सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान दूरी, समय और खर्च की तुलना कुछ इस प्रकार की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro : प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर दिल्ली रोड पर रूट होगा डायवर्ट, यह रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था
नमो भारत ट्रेन से यात्रा

स्टेशन कहां से कहां तक-------दूरी------अनुमानित समय---------- अनुमानित किराया

मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर--------51.56 किमी-------42 मिनट--------150 रुपये

मोदीपुरम से सराय काले खां------- 82 किमी-------- 57 मिनट------ 210 रुपये

यह भी पढ़ें- Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया
निजी वाहन से सड़क यात्रा

स्टेशन कहां से कहां तक-------दूरी------अनुमानित समय---------- अनुमानित किराया

मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर-------59 किमी------एक घंटा 30 मिनट------लगभग 700 रुपये

मोदीपुरम से सराय काले खां----- 88 किमी-------- दो घंटा 20 मिनट------लगभग 1200 रुपये

यह भी पढ़ें- Rapid Rail Meerut: ऐसे पूरा हुआ 2010 से 2026 तक का सफर, हर दिन औसतन एक लाख से अधिक लोग करेंगे यात्रा
Pages: [1]
View full version: Namo Bharat Train: अकेले मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन जाना है तो नमो भारत से आपके बचेंंगे 1000 रुपये और समय