LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले 89 हजार नाम कटे, 2.51 लाख मतदाताओं का सत्यापन बाकी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/VoterList-1771553522598_m.webp

डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे के लिए बढ़ी मोहलत, अब 15 अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम सूची। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समयसीमा बढ़ा दी है। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा, जबकि पहले यह तिथि 28 मार्च निर्धारित थी।

जिले को यूनिट मानकर आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची में कुल 12.37 लाख नाम चिह्नित किए थे। इनमें से अब तक 9.86 मतदाताओं का सर्वे पूरा किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान 8.96 लाख मतदाता पात्र पाए गए, जबकि लगभग 9.08 प्रतिशत मामलों में नाम दो या उससे अधिक स्थानों पर दर्ज मिले। ऐसे 89,559 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। अभी 2.51 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सर्वे किया जाना शेष है, जिसे 16 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान साफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। सूची नाम, पिता या पति के नाम, आयु और लिंग के आधार पर तैयार की गई है, ताकि एक ही व्यक्ति के नाम के दोहराव को चिन्हित किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ- कानपुर में गर्म रातों का दौर, बादलों ने बढ़ाया पारा; दिन में तेज धूप के आसार

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी से 16 मार्च तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी किया जाएगा। इसके बाद पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण कर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों और स्थलों का निर्धारण किया जाएगा।

17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का अंतिम कम्प्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक निर्धारण और सूची की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।

प्रशासन का दावा है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले 89 हजार नाम कटे, 2.51 लाख मतदाताओं का सत्यापन बाकी