LHC0088 Publish time 2026-2-20 07:57:02

Shabad: Reet Aur Riwaaz के गुप्पी ने नए प्रोजेक्ट्स पर दिया अपडेट, खुद को बताया भाग्यशाली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Mihir-1771517505806_m.webp

गुप्पी के किरदार में मिहिर आहूजा (फोटो-इंस्टाग्राम)



दीपेश पांडेय, मुंबई। द अर्चीज, विजय 69 और सरजमीं फिल्मों के अभिनेता मिहिर आहूजा के लिए प्रोजेक्ट के चुनाव का आधार कहानी होती है। जी 5 पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज शबद : रीति और रिवाज में एक ऐसे लड़के गुप्पी की भूमिका में नजर आए, जो फुटबालर बनना चाहता है, लेकिन उसके पिता उसे रागी बनाना चाहते हैं। मिहिर की अपनी निजी जिंदगी में ऐसी समस्या कभी नहीं रही। वह कहते हैं, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि जो भी करने को मेरा मन हुआ,मेरे माता-पिता ने कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया। मैंने अपने डैड से जब बताया कि मुझे एक्टिंग करना है, तो उन्होंने कहा कि पहले अपनी पढ़ाई पूरी करो, उसके साथ-साथ जो भी करना है करते रहो। मैंने वही किया।
पढ़ाई के साथ-साथ दिया ऑडिशन

मिहिर ने बताया कि कालेज में कामर्स और इकोनामिक्स की पढ़ाई करने के साथ-साथ उन्होंने आडिशन देना भी शुरू किया। इस बीच एक्टिंग कब मेरे शौक से पेशा बन गया, पता ही नहीं चला। सारे माता-पिता से मैं यही कहना चाहूंगा कि बच्चे जो भी करना चाहते हैं उन्हें उनकी जिंदगी में वह करने का मौका दें। साथ ही मैं बच्चों से भी कहना चाहूंगा कि अपने माता-पिता की बातें भी सुने। कई बार उनकी बातें हमारे लिए सही होती हैं।’

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Mihir-(1)-1771517947032.jpg

यह भी पढ़ें- चोरी-छिपे OTT पर आई महा फ्लॉप, 90 करोड़ के बजट में कमाई पाई थी महज 30 करोड़
स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे

शो में बोलने की समस्या के कारण स्कूल में गुप्पी को उसके दोस्त बहुत चिढ़ाते हैं। इस मामले में मिहिर कहते हैं, ‘मुझे कभी किसी ने मेरे व्यक्तिगत समस्या को लेकर नहीं चिढ़ाया, लेकिन स्कूल में दोस्तों के बीच टांग खिंचाई तो होती ही रहती थी। सातवीं-आठवीं कक्षा में मेरे साथ पढ़ने वाले कुछ लड़के टांग खिंचाई करते थे। फिर मैं ड्रामा से जुड़ गया और स्टेज पर परफार्म करने लगा। उसके बाद किसी ने मुझे तंग करने की कोशिश नहीं की। सभी मुझसे कहने के लगे कि मिहिर मुझे भी अपने नाटक ग्रुप में ले लो।’

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/19/template/image/Mihir-(2)-1771517960531.jpg
लोगों ने फोन कर की तारीफ

पिछले साल प्रदर्शित फिल्म सरजमीं में भी मिहिर ने काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकारों के बीच सराहना बटोरी। वह कहते हैं, ‘मुझे वह पात्र निभाने में मजा आया। मैं हमेशा कहानी के साथ आगे बढ़ता हूं। कई लोगों ने वह फिल्म देखकर मुझे फोन भी किया कि तुमने काफी अलग काम किया है।’ उसके परिणामों पर मिहिर कहते हैं, ‘उसके परिणाम अच्छे ही रहे हैं। मैंने ये वेब सीरीज की, कई और प्रोजेक्टस मिले। तो भगवान की दया से उसका परिणाम अच्छा रहा। मैं आगे वेब शो आपरेशन सफेद सागर कर रहा हूं। यह भारतीय वायुसेना की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है।’

यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी ये सीरीज, दिमाग को सन्न कर देगी 6 एपिसोड वाली थ्रिलर; रहस्यों से भरी है कहानी
Pages: [1]
View full version: Shabad: Reet Aur Riwaaz के गुप्पी ने नए प्रोजेक्ट्स पर दिया अपडेट, खुद को बताया भाग्यशाली