हरियाणा के मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, अंबाला के सिटी हॉस्पिटल पहुंचे; डॉक्टरों ने बताई बीमारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/anil_vij_news-(1)-1771558722754_m.webpअनिल विज पहुंचे अस्पताल (जागरण फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, अंबाला। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की वीरवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर लाया गया।
यहां पर उनके टेस्ट व चेकअप हुए। चेक किया तो उनका ब्लड प्रेशर कम था, जबकि नब्ज भी डाउन मिली। इस कारण से उनको सेंटर में दाखिल किया गया। उनको दवाइयां दी गईं जबकि ब्लड प्रेशर व नब्ज पर नजर रखी गई। उपचार मिलने के बाद विज की स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। विज को फिलहाल डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है।
उधर, विज के आवास पर चरखी दादरी से विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विज को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है।
दोनों पैरों में फ्रैक्चर
इससे पहले सोमवार को विज अपने आवास पर गिर गए हैं, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। चोट लगने के बावजूद विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गुनगुनाते रहे।
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं।
Pages:
[1]