शाह मानहानि केस में सुलतानपुर कोर्ट में आज बयान दर्ज कराएंगे राहुल गांधी, परिसर में सुरक्षा बल तैनात
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/rahul-gandhi-manhani-case-1771562970565_m.webpजागरण संवाददाता, सुलतानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अपमान जनक टिप्पणी करने के प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में आज सुनवाई होगी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेश होकर अदालत में अपना बयान दर्ज कराएंगे।
उन्हें हाजिर होने के लिए अदालत ने यह अंतिम अवसर दिया है। 40 मिनट बाद राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए दीवानी न्यायालय में पहंचेगे। उनके आगमन को लेकर न्यायालय के बाहर व परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।
राहुल कर्नाटक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आठ साल पहले टिप्पणी किए थे। जिस पर पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया है।
उसकी सुनवाई एमपी- एमएलए कोर्ट में हो रही है। राहुल का बयान न होने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है। वह आ नही रहे थे। आज हाजिर होने के लिए कोर्ट ने उन्हें अंतिम अवसर दिया है।
Pages:
[1]