Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

जम्मू-कश्मीर में ढाई दिन के वेतन को लेकर स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, जीएमसी समेत सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Health-Employees-Protest-in-Jammu-1771571073240_m.webp

मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हड़ताल।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नान गैजटेड कर्मचारियों का ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन बंद करने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारी दो घंटों की हड़ताल पर रहे। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद रही और वाडों में भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया।

जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर स्वस्थ्य कर्मचारी पूरे जम्मू-कश्मीर में हड़ताल पर रहे।राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में कर्मचारी ओपीडी के बाहर एकत्रित हुए और उन्होंने सरकार के आदेश के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन मेडिकल इंप्लइज फेडरेशन के प्रधान अरुण शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

उनका कहना था कि मेडिकल कालेज व सहायक अस्पतालों में करीब दो हजार कर्मचारी इस आदेश से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव सेे आदेश को वापस कर फिर से ढाई दिन का वेतन बहाल करने की मांग की।
कर्मचारियों ने दो घंटे तक काम नहीं किया

जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लइज फेडरेशन के चेयरमैन सुशील सूदन और प्रधान सरदार जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में गांधीनगर अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। किसी भी कर्मचारी ने दो घंटे तक काम नहीं किया। सूदन ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी हर छुट्टी के दिन काम करने आते हैं।लेकिन इसके बदले में उन्हें मात्र ढाई दिन का ही अतिरिक्त वेतन मिलता है। वे भी सरकार ने बंद कर दिया।

उन्होंने सरकार के आदेश को पूरी तरह से गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने आदेश को वापस लेकर ढाई दिन का वेतन जारी करना चाहिए। जसविंद्र सिंह ने कहा कि वे अपनी इस मांग काे लेकर स्वास्थ्य सचिव, मुख्यस सचिव तक से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक आश्वासनों के सिवाए कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने तुरंत इसका समाधान निकालने को कहा।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसी तरह का प्रदर्शन स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू, उप जिला अस्पताल जगटी, उप जिला अस्पताल बिश्नाह, अखनूर, आरएस पुरा और विभिन्न जिला, उप जिला व प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भी किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना था कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन तेज होगा। कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना था कि अगर उन्हें वेतन नहीं देना है तो फिर रविसार के दिन और त्यौहारों के दिनों के दौरान छुट्टी दे दी जाए।
ओपीडी रही बंद, मरीज परेशान

राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू सहित सभी प्रमुख अस्पतालों में शुक्रवार को सुबह दस बज से लेकर बारह बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रही। मरीज इमरजेंसी में ही इलाज करवाने के लिए विवश थे। कुछ मरीज तो ओपीडी बंद देख वापस लाैट गए। वाडों में भी मरीजों कासे परेशान देखा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पंजीकरण केंद्र ही बंद रहे।
Pages: [1]
View full version: जम्मू-कश्मीर में ढाई दिन के वेतन को लेकर स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, जीएमसी समेत सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद