Chikheang Publish time 2026-2-20 13:27:56

नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझे; छह दिन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/nooran-sisters-father-1771575711777_m.webp

अस्पताल में इलाज के दौरान नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर।



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाबी गायिका नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझ रहे हैं। तकरीबन 6 दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद वीरवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन आगे नियमित जांच और उपचार की आवश्यकता रहेगी।

जानकारी के अनुसार गुलशन वीर को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और पेशाब कम आने की शिकायत हुई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आर.एस. चहल की अगुवाई में डॉ. दमनवीर सिंह चहल और डॉ. राहुल की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

डॉ. चहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई। मरीज पहले से ही शुगर के रोगी हैं और उन्हें क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) स्टेज-5 पाया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा MLA मामन खान को लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से खतरा, कोर्ट से मांगी सुरक्षा
बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था

जांच में यह भी सामने आया कि उनकी बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था। स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया। कुल छह दिनों के उपचार में से तीन दिन वे आईसीयू में रहे।

इलाज के दौरान उनकी बाईं किडनी में स्टंट डाला गया तथा तीन बार डायलिसिस किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके चलते वीरवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगे आरोप, पुलिस ने फोन चैट कब्जे में ली
जांच के लिए आते रहेंगे गुलशन वीर

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में उन्हें समय-समय पर जांच के लिए बुलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर डायलिसिस की प्रक्रिया जारी रखी जा सकती है। परिवार ने डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि नूरा सिस्टर्स पंजाबी संगीत जगत की चर्चित हस्तियां हैं। उनके पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में चिंता का माहौल था। फिलहाल चिकित्सकों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है और नियमित देखरेख की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के लुधियाना में कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर
Pages: [1]
View full version: नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझे; छह दिन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी