Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

दहेज के लिए मह‍िला को डीजल डालकर ज‍िंदा जलाने की कोशि‍श, PAC जवान समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/FIR-in-amroha--1771576174938_m.webp



संवाद सूत्र, मंडी धनौरा। शादी के महज 13 दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 10 नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता किरण देवी निवासी ग्राम सुनगढ़ माफी की शादी पांच जनवरी 2026 को ग्राम आजमपुर निवासी बबलू संग हुई थी। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नकद व बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति पीएससी में जवान बताया गया है।

पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी 2026 की शाम आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद वह मायके पहुंची व थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पति बबलू कुमार, सास संतोष, जेठ सतेंद्र, जेठानी सोनम, ननद उमिला, नंदोई चमन, बबली, मदन, सर्वेश, गजेंद्र समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: जांच में बीडीओ का \“खेल\“ उजागर, शपथ पत्र बदलकर खुद ही फंसे; अब शासन को जाएगी रिपोर्ट!
Pages: [1]
View full version: दहेज के लिए मह‍िला को डीजल डालकर ज‍िंदा जलाने की कोशि‍श, PAC जवान समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज