deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

भारत आने वाले हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप भी कर सकते हैं दौरा: US एंबेसडर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अगले कुछ महीनों में भारत आने वाले हैं। यह बात भारत में US एंबेसडर सर्जियो गोर ने कही है। गोर ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द ही साइन होने वाली है। गोर ने यह बात नई दिल्ली में हो रहे AI इंपैक्ट समिट में एक इवेंट के दौरान कही। गोर के मुताबिक, भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय रिश्तों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं।



उन्होंने कहा कि मार्को रूबियो की भारत यात्रा क्वाड के साथ-साथ दूसरी पहलों का भी हिस्सा होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस यात्रा का मकसद सिर्फ दो-तरफा हितों को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ इंडो-पैसिफिक सहयोग के बड़े ढांचे को भी आगे बढ़ाना है।



क्या है Quad




संबंधित खबरें
AI-Powered Air Taxi: 36 किमी का सफर सिर्फ 8 मिनट में, बिना ईंधन के, भारत की पहली एयर टैक्सी AI समिट में पेश अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:18 PM
AI Impact Summit: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:16 PM
India AI Impact Summit : भारत ने पैक्स सिलिका समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका से मिलेगी भरोसेमंद टेक्नोलॉजी अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:17 PM

क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (Quad) संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक इनफॉर्मल स्ट्रैटेजिक फोरम है। इसका मकसद एक स्वतंत्र, खुले और इंक्लूसिव इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बरकरार रखना है। Quad का फोकस समुद्री सुरक्षा, महामारी से निपटने, जलवायु परिवर्तन और चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए महत्वपूर्ण टेक्नोलोजिज पर है।



हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस सोच को खारिज किया था कि समिट लेवल की कोई मीटिंग न होने के बाद Quad का जोश कम हो गया है। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जयशंकर ने कहा कि समिट न होने का ज्यादा मतलब नहीं निकालना चाहिए। कई क्वाड वर्किंग ग्रुप और इंस्टीट्यूशनल सिस्टम काम कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि भारत, US, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग मजबूत बना हुआ है।



Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति ने AI समिट के बाद शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘Thank You, India!’



ट्रंप कर सकते हैं भारत दौरा



सर्जियो गोर की बातों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की संभावना भी सामने आई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जल्द ही भारत आना चाहेंगे। यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पहले ही न्योता दे दिया है। ट्रेड डील पर सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जिस द्विपक्षीय समझौते का लंबे समय से इंतजार था, वह फाइनल होने वाला है और जल्द ही उस पर साइन हो सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: भारत आने वाले हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप भी कर सकते हैं दौरा: US एंबेसडर