deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

UP में घोड़ी पर सवार हुआ दूल्हा, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काट दी घर की बिजली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/power-R-1771578699584_m.webp

विद्युत पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता संविदा कर्मी और नीचे खड़ा दूल्हा और प्रतीकात्मक फोटो



संवाद सूत्र, नूरपुर (बिजनौर) बिजनौर। विद्युत विभाग ने संवेदनहीनता दिखाते हुए घुड़चढ़ी के दौरान ही दूल्हे के घर की आपूर्ति काट दी। काॅलोनी के केयर टेकर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। घर में अंधेरा व्याप्त होने से परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुरादाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन डायमंड कालोनी में शुभम कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने आवास पर विद्युत कनेक्शन लिया है। गुरुवार की देर शाम शुभम की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। बैंड बाजे के साथ स्वजन तथा अन्य लोग घुड़चढ़ी का आनंद ले रहे थे। शुभम जैसे ही घर से निकलकर घोड़ी पर सवार हुए तभी वहां पहुंचे विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने उनके घर की बिजली गुल कर दी। बिजली जाते ही वहां अंधेरा व्याप्त हो गया।
केयर टेकर की शिकायत पर कार्रवाई

कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि काॅलोनी के केयर टेकर विचित्र कुमार ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बिना अनुमति विद्युत कनेक्शन जारी कर दिए जाने की शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुभम के आवास का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नूरपुर से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ें- मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते को लेकर नया अपटेड, \“गोद\“ लेने वाले ग्रामीण संग रोज आता है मंदिर और...

चोरों ने बीएसएनएल टावर परिसर में सामान किया क्षतिग्रस्त

मेरठ के ग्राम अलावलपुर स्थित बीएसएनएल टावर परिसर में घुसे चोरों ने सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बिजनौर निवासी टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रोमीडिया के पद पर कार्यरत इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 फरवरी की रात टावर में घुसे चोरों ने अल्टरनेटर, पावर केबल व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। 13 फरवरी को मौका-मुआयना करने पर इस घटना की जानकारी मिली। सामान क्षतिग्रस्त देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बेटी को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर होमगार्ड से 25 लाख ठगे, नोएडा के मां-बेटा व केरल निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Pages: [1]
View full version: UP में घोड़ी पर सवार हुआ दूल्हा, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काट दी घर की बिजली