Chikheang Publish time 2026-2-20 14:57:08

लखीसराय के 22 पंचायतों में बनेगी कन्या विवाह मंडप की नई सौगात, जानें कितने लाख रुपये होंगे खर्च!

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Lakhisarai-22-Panchayats-Approved-for-Kanya-Vivah-Mandap-1771580334551_m.webp

Lakhisarai 22 Panchayats Approved for Kanya Vivah Mandap



संवाद सहयोगी, लखीसराय। लखीसराय जिले की पंचायतों में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत विवाह मंडप निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में जिले की 76 ग्राम पंचायतों में से 22 पंचायतों को मंजूरी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जिले की 29 पंचायतों से प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से पंचायती राज विभाग ने 22 पंचायतों को पहले चरण में स्वीकृति दी है। प्रत्येक चयनित पंचायत में विवाह मंडप निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी ने संबंधित पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर योजना की रूपरेखा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चयनित भूमि का अंचलाधिकारी से समन्वय कर सीमांकन कराया जाए और रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा कराई जाए। साथ ही पंचायत तकनीकी सहायकों को निर्देश दिया गया है कि विभाग द्वारा निर्धारित मॉडल के अनुसार दो दिनों में भवन का प्राक्कलन तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय को सौंपें।

बैठक में डीपीआरसी रंजीत कुमार मंडल, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली देवी, पंचायत सचिव राजू महतो, शिव बालक महतो, पप्पू कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कन्या विवाह मंडप बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थायी आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। इससे गरीब परिवारों को विवाह आयोजन में सहूलियत मिलेगी और पंचायत स्तर पर सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में आसानी होगी।

विवाह मंडप निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एकजुटता बढ़ाने, समारोहों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराने और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। इस योजना के माध्यम से पंचायतों में सार्वजनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में एक ठोस कदम उठाया जा रहा है।

इस प्रकार, लखीसराय जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 22 पंचायतों में निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है, जो ग्रामीण समुदायों के लिए महत्वपूर्ण लाभ साबित होगा।
Pages: [1]
View full version: लखीसराय के 22 पंचायतों में बनेगी कन्या विवाह मंडप की नई सौगात, जानें कितने लाख रुपये होंगे खर्च!