deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हरदोई में सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत, देहात और शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/C-441-1-LKO1423-446695-1771582537530-1771582548321_m.webp



जागरण संवाददाता, हरदोई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार जान ले रही है। गुरुवार की रात लखनऊ -शाहजहांपुर हाईवे पर अलग-अलग स्थानाें पर हुए हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई।

देहात कोतवाली के ग्राम मदारा के रन्नू गुरुवार की रात साथियों के साथ लालपालपुर स्थित ढाबा पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद घर जाने के लिए ढाबा के सामने हरदोई-लखनऊ हाईवे पार करने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय लखनऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथियों ने उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रन्नू ने दम तोड़ दिया।

रन्नू के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। लेनार के ग्राम रामपुर छैया के रामविलास गुरुवार की शाम हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम गुलामऊ के पास पैदल जा रहे थे। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरदोई में सिंघाड़े लेने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, दो लापता
Pages: [1]
View full version: हरदोई में सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत, देहात और शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे