भिवानी ITI में 27 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला; इन ट्रेड्स के स्टूडेंट्स को मिलेगा अवसर; पढें पूरी डिटेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Rojgaar-Mela-1771582487941_m.webpभिवानी आईटीआई में 27 फरवरी को रोजगार मेला (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भिवानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 27 फरवरी को सुबह नौ बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, फाउंड्रीमैन, शीट मेटल वर्कर, कोपा, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, प्लंबर व्यवसायों के आईटीआई पास छात्र इस कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, यूएनओ मिंडारिका फरुखनगर मानेसर गुरुग्राम भाग लेंगी। वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि कंपनियों में 9600 से 17400 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा।
Pages:
[1]